ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

मिशन उत्तर प्रदेश में जुटी आम आदमी पार्टी, एक करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ शुरू किया यूपी जोड़ो अभियान

मिशन उत्तर प्रदेश में जुटी आम आदमी पार्टी, एक करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ शुरू किया यूपी जोड़ो अभियान

मिशन उत्तर प्रदेश में जुटी आम आदमी पार्टी, एक करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ शुरू किया यूपी जोड़ो अभियान

नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रिकॉर्ड तीसरी बार सरकार बनाने वाली  आम आदमी पार्टी  (पार्टी) की निगाहें अब उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब चुनाव की तरफ है। इन राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर पार्टी ने रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है। इसी बीच आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर ‘आप’ ने गुरुवार को यूपी जोड़ो अभियान की शुरुआत की। इसके तहत पार्टी एक महीने में एक करोड़ सदस्यों को जोड़ने का काम करेगी।

आप सांसद संजय सिंह ने यूपी जोड़ो अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 8 जुलाई से लेकर 8 सितंबर तक यह अभियान चलेगा। जिसके माध्यम से हर विधानसभा में करीब 25 हजार सदस्य बनाना है। वहीं आप की उत्तर प्रदेश इकाई ने ट्वीट किया कि जिसने बदला दिल्ली का हाल, अब आ गया है यूपी में भी केजरीवाल। सबको मिले बेहतरीन शिक्षा, उपचार और पेंशन, पहुंचे हर घर पौष्टिक राशन, हो अपना UP भी खुशहाल इसलिए बदलाव की राजनीति से जुड़ें, AAP से जुड़ें, जुड़ने के लिए मिस्ड कॉल करें 9151403403 पर।

इस अभियान के तहत पार्टी लोगों को दिल्ली मॉडल के बारे में जानकारी देगी। इतना ही नहीं एक करोड़ सदस्य बनाने के लिए संजय सिंह खुद हर रोज दो विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ता गांव, शहर, कस्बों में शिविर का आयोजन करेंगे। जहां पर पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!