राज्य

दिल्ली के रेड लाइट एरिया में हुई फायरिंग, दो लोग हुए घायल

दिल्ली के रेड लाइट एरिया में हुई फायरिंग, दो लोग हुए घायल

दिल्ली के जीबी रोड इलाके में एक कोठे पर एक युवक ने गोली चला दी है, जिसमें दो लोग घायल हो गए है। हादसे में एक महिला और पुरुष घायल हुआ है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सात मार्च की दोपहर दो बजे की है। यहां एक व्यक्ति ने कोठे के बाहर गोली चलाई जिसके बाद वो फरार हो गया।

पुलिस घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुहंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जीबी रोड से कई बार मारपीट से लेकर कई अन्य अपराध की घटनाएं भी सामने आती रहती है। वहीं सात मार्च को हुई घटना जीबी रोड स्थित कोठा नंबर 52 पर हुई है। इस कोठे पर काम करने वाली महिला को ही हादसे में गोली लगी है। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में खौफ और दशहत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने घटना के बाद से ही इलाके में मुस्तैदी बढ़ा दी है। हालांकि ये पता नहीं चला है कि आरोपी युवकों ने गोली क्यों चलाई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

पहले भी हुई है फायरिंग
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली के कंझावला इलाके में भी गोलीबारी हुई थी। कंझावला के ततेसर गांव में गोलीबारी की घटना में दो लोग घायल हुए थे। घटना में घायलों की पहचान 20 वर्षीय मुकुल और 24 वर्षीय चंद्र प्रकाश के तौर पर हुई है। दोनों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक ये घटना शाम छह बजे के आसपास हुई थी। पुलिस की टीम ने घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू की। यहां से पुलिस को कारतूस और खून के धब्बे मिले थे। पुलिस ने इस घटना में बदमाशों की पहचान कर ली है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!