आस्था

Sakat Chauth 2023: सकट चौथ पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना भगवान गणेश हो जाएंगे रुष्ट

Sakat Chauth 2023: सकट चौथ पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना भगवान गणेश हो जाएंगे रुष्ट

Sakat Chauth 2023 हिंदू धर्म में सकट चौथ का विशेष महत्व है। आज के दिन भगवान गणेश के साथ-साथ चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। आज के दिन पूजा करने के साथ कुछ नियमों का जरूर पालन करना चाहिए।

नई दिल्ली, Sakat Chauth 2023: पंचांग के अनुसार, हर मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। वहीं, माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि काफी खास होती है। क्योंकि इस दिन सकट चौथ के रूप में व्रत रखा जाता है। इस चौथ को गणेश चौथ, संकष्टी चौथ, लंबोदर चतुर्थी, माघी चौथ, तिलकुटा चौथ, तिल चतुर्थी जैसे नामों से भी जाना जाता है। आज के दिन महिलाएं अपने संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। आज भगवान गणेश की विधिवत पूजा करने के साथ कुछ नियमों का भी जरूर ध्यान रखना चाहिए। जानिए सकट चौथ के दिन किन कामों को करने की है मनाही।

Sakat Chauth 2023 Upay: सकट चौथ पर करें ये खास उपाय, धन-वैभव के साथ घर आएंगी खुशियां

सकट चौथ पर न करें ये गलतियां
न चढ़ाएं तुलसी

भगवान गणेश को तुलसी कभी भी अर्पित नहीं करना चाहिए। क्योंकि पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान गणेश ने मां तुलसी के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा था। ऐसे में देवी तुलसी ने क्रोधित होकर गणेश जी को दो विवाह का शाप दे दिया था। इसलिए तुलसी का इस्तेमाल गणपति जी की पूजा में नहीं किया जाता है।

Sakat Chauth 2023: सकट चौथ पर बन रहा अद्भुत योग, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

न पहनें इस रंग के कपड़े

सकट चौथ के दिन काले रंग के वस्त्र धारण नहीं करना चाहिए। क्योंकि काला रंग अशुभ माना जाता है। इसके अलावा भगवान शनि की पूजा करते समय पहना जाता है। इसलिए काले रंग की बजाय पीले, लाल, हरे आदि रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं।

सफेद रंग की चीजें

भगवान गणेश को सफेद रंग की चीजें जैसे सफेद रंग के फूल. वस्त्र, जनेऊ, सफेद चंदन आदि नहीं अर्पित करना चाहिए। क्योंकि सफेद चीजें चंद्रमा से संबंधित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रदेव से एक बार गणेश जी के रूप का उपहास किया था। जिसके कारण गणेश जी ने उन्हें शाप दे दिया था।

केतकी के फूल

भगवान शिव की तरह भगवान गणेश को केतकी का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए।

Sakat Chauth 2023: सकट चौथ के दिन नित्य पूजा के साथ करें भगवान के इस कवच स्तोत्र का पाठ
यह भी पढ़ें
न सताइए मूषक

भगवान गणेश का वाहन मूषक होता है। इसलिए आज के दिन मूषक यानी चूहे को नहीं सताना चाहिए।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!