अंतर्राष्ट्रीय

जर्मनी: रासायनिक हमले की साजिश के संदेह में ईरानी गिरफ्तार

जर्मनी: रासायनिक हमले की साजिश के संदेह में ईरानी गिरफ्तार

जर्मनी में घातक रसायनों से हमले की साजिश रचने के संदेह में एक ईरानी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस और अभियोजकों ने कहा कि रविवार तड़के 32 वर्ष के एक व्यक्ति सहित दो लोगों को कैस्ट्रोप-रॉक्सेल शहर में हिरासत में लिया गया। उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा कि इस व्यक्ति पर इस्लामी चरमपंथ से प्रेरित होकर एक गंभीर हमले की साजिश रचने का संदेह है। उन्होंने कहा कि रासायनिक हमले के लिए उसने कथित तौर पर ‘साइनाइड’ और ‘रायसिन’ प्राप्त किया था।

जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए ने बताया कि विशेषज्ञों ने संदिग्ध के घर से सबूत एकत्र किए। समाचार एजेंसी के अनुसार अभियोजकों के एक प्रवक्ता ने बाद में कहा कि परिसर की प्रारंभिक तलाशी में कोई जहरीला पदार्थ नहीं मिला। इसका तुरंत खुलासा नहीं हुआ कि हमले की साजिश कितनी आगे बढ़ चुकी थी। डीपीए ने शीर्ष सुरक्षा अधिकारी हर्बर्ट रील के हवाले से कहा कि अधिकारियों को “एक गंभीर सूचना मिली थी जिसके कारण पुलिस को उसी रात हस्तक्षेप करना पड़ा।”

टैबलॉयड अखबार बिल्ड ने बताया कि जर्मन अधिकारियों को एक सहायक खुफिया एजेंसी से रासायनिक हमले की कथित योजना के बारे में जानकारी मिली थी। डीपीए ने एक अज्ञात जर्मन सुरक्षा अधिकारी का हवाला देते हुए कहा कि इस बात का कोई संकेत नहीं था कि संदिग्ध ने ईरान की ओर से काम किया था, बल्कि उसने कथित तौर पर एक सुन्नी चरमपंथी समूह का समर्थन किया था। सुन्नी ईरान में धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय है। जर्मन पुलिस ने पांच साल पहले एक ट्यूनीशियाई व्यक्ति और उसकी पत्नी को इस्लामिक स्टेट समूह के नाम पर हमले की साजिश रचने के संदेह में गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें दोषी पाया गया और क्रमशः 10 और आठ साल की कैद की सजा सुनाई गई थी।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!