शिक्षा

SSC CPO final answer key 2022 रिलीज, ssc.nic.in पर इन सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर देखें स्कोर

SSC CPO final answer key 2022 रिलीज, ssc.nic.in पर इन सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर देखें स्कोर

SSC CPO final answer key 2022 रिलीज, ssc.nic.in पर इन सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर देखें
कर्मचारी चयन आयोग एसएससी ने यह उत्तरकुंजी आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर अपलोड की है।
SSC CPO final answer key 2022 उम्मीदवारों के पास आसंर-की डाउनलोड करने की सुविधा उम्मीदवारों के लिए 06.01.2023 (0400 शाम बजे) से 21.01.2023 (0400 शाम) तक उपलब्ध होगी। इसके बाद कर्मचारी चयन आयोग लिंक को पोर्टल से हटा देगा।

एजुकेशन डेस्क। SSC CPO final answer key 2022: एसएससी ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ परीक्षा, 2022 में सब-इंस्पेक्टर (Sub-Inspectors in Delhi Police and CAPFs Examination Paper-I 2022) की फाइनल आसंर-की रिलीज कर दी है। कर्मचारी चयन आयोग एसएससी ने यह उत्तरकुंजी आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर अपलोड की है। अब ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे पोर्टल पर जाकर इसको डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी डाउनलोड कर पाएंगे।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें आंसर-की

जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार,“उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक का यूज करके अंतिम उत्तर कुंजी के साथ अपने संबंधित प्रश्न पत्र का प्रिंटआउट ले सकते हैं। यह सुविधा उम्मीदवारों के लिए 06.01.2023 (04:00 शाम बजे) से 21.01.2023 (04:00 शाम) तक उपलब्ध होगी। इसके बाद लिंक को पोर्टल से हटा दिया जाएगा। वहीं, पीईटी/पीएसटी राउंड में शामिल होने के लिए कुल 68,364 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रोगाम की सूचना आयोग के क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा उचित समय में जानकारी दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वे ताजा अपडेट के लिए फाइनल आंसर-की देख सकते हैं।

SSC CPO final answer key 2022: Follow these steps to check: फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड करें आंसर-की

फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट्स sc.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद अब होमपेज पर, उन्हें उस लिंक पर क्लिक करना चाहिए, जिसमें लिखा है, “दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ परीक्षा (पेपर- I), 2022 में सब-इंस्पेक्टर” उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक के साथ अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड। अब अगले चरण में उन्हें फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना होगा। अब विवरण सबमिट करने के बाद, एसएससी सीपीओ फाइनल आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी। अब उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करना चाहिए। इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

बता दें कि एसएससी सीपीओ पेपर 1 परीक्षा 2022 का आयोजन सीबीटी मोड में किया गया था। यह एग्जाम 9 नवंबर से 11 नवंबर, 2022 तक आयोजित की गई थी। इसके बाद परिणाम 27 दिसंबर, 2022 को घोषित किए गए थे।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!