Bollywood

शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर राखी सावंत के खिलाफ मानहानि के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर राखी सावंत के खिलाफ मानहानि के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

अभिनेत्री-मॉडल शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ मानहानि के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। चोपड़ा ने सावंत पर मानहानिकारक और आपत्तिजनक टिप्पणी करने और निर्देशक साजिद खान का समर्थन करने का आरोप लगाया है, जिनके खिलाफ चोपड़ा ने पहले छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी।

इसे भी पढ़ें: संबित पात्रा का भारत जोड़ो यात्रा’ पर तीखा हमला, कहा- कांग्रेस कभी भारत को एकजुट नहीं कर सकती
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को सावंत और उनके वकील के खिलाफ अंबोली थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 354-ए (यौन उत्पीड़न), 500 (मानहानि) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने अभी सावंत को जांच के लिए नहीं बुलाया है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!