राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश के दादरी क्षेत्र में महिला का शव बरामद, देवर को किया गया गिरफ्ता

उत्तर प्रदेश के दादरी क्षेत्र में महिला का शव बरामद, देवर को किया गया गिरफ्ता

नोएडा (उप्र)। गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी थाना क्षेत्र में 18 अक्टूबर को खेत से एक महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने उसके देवर को गिरफ्तार किया है। दादरी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पल्ला गांव निवासी उमेश सिंह का अपनी पत्नी आरती के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद आरती दादरी में रहने वाले अपने देवर राजू के पास पहुंची।

इसे भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन, फरहान अख्तर, मनीष पॉल 2023 के आईफा पुरस्कार समारोह के प्रस्तोता होंगे
उन्होंने बताया कि आरती ने राजू को पहले डेढ़ लाख रुपए उधार दिए थे, लेकिन जब उसने राजू से पैसे वापस मांगे, तो उसने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिंह ने बताया कि राजू को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!