व्रत त्योहार

दिवाली पर घर सजाते समय ध्यान में रखें ये वास्तु टिप्स, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा

दिवाली पर घर सजाते समय ध्यान में रखें ये वास्तु टिप्स, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा


रोशनी के त्यौहार दिवाली पर घरों की साफ-सफाई कर उसे सजाने की परंपरा है। इसके पीछे मान्यता है कि साफ और सुंदर जगह पर ही माँ लक्ष्मी वास करती है। दिवाली आने में बस अब थोड़ा ही समय बचा है। ऐसे में लोग घरों की साफ-सफाई पूरी कर के सजावट में जुट गए हैं। दिवाली पर दियो, फूलों और रंगोलियों के साथ घर की सजावट की जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि घर की सफाई और सजावट के दौरान वास्तु का भी ध्यान रखना जरुरी है। जी हाँ, अगर आप दिवाली पर घर में सुख समृद्धि चाहते हैं तो सजावट के दौरान नीचे दी गई टिप्स का जरूर ध्यान रखें।

इसे भी पढ़ें: Thread और Nails से दिल्ली की इस कलाकार ने बनाई बड़ी ही यूनिक रंगोली, इंटरनेट वायरल हुई वीडियो

दिवाली पर घर की सजावट के दौरान इन चीजों को नजरअंदाज न करें

– घर की सजावट में अनावश्यक वस्तुओं का इस्तेमाल करने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है।

– घर की सजावट में नकली पुष्पों का इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करते हैं।

– दिवाली पर घर को तुलसी, मनी प्लांट, गेंदे का फूल और गुलाब जैसे अन्य फूलों से सजाएं, ऐसा करने से प्रकृति आपको प्रगति देगी।

इसे भी पढ़ें: दिवाली के मौके पर खुद को नये रूप में ढालना है तो अपनाएं मेकअप का ये तरीका

– घर की उत्तर पूर्व दिशा में जल से भरा एक कलश रखें, ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होगी। कलश के पानी को नियमित बदलते रहें।

– घर के मुख्य द्वार पर हल्दी, रोली या चूने से स्वास्तिक चिन्ह जरूर बनाएं।

– घर में अगर रंगोली बना रहे हैं तो उसमें अष्टकोण भी जरूर बनाएं, ऐसा करने से आपको सुख-शांति, धन-समृद्धि प्राप्त होगी।

– घर के द्वार पर वंदनवार या तोरण लगाएं, इससे आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!