झारखंड 

रखंड में कोरोना के 2,366 नए मामले, 19 और लोगों की मौत

रखंड में कोरोना के 2,366 नए मामले, 19 और लोगों की मौत

झारखंड में कोरोना के 2,366 नए मामले, 19 और लोगों की मौत

रांची। झारखंड में मंगलवार को कोविड-19 महामारी के 2,366 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,41,750 हो गयी है जबकि 19 और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,232 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि रांची जिले में सबसे अधिक 787 मामले आये। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 370 मामले और रामगढ़ में 142 मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि रांची और धनबाद जिलों में संक्रमण से आठ-आठ लोगों की मौत हुई। पूर्वी सिंहभूम में दो लोगों की मौत हुई और लोहरदगा में संक्रमण से एक व्यक्ति ने दम तोड़ा। राज्य में वर्तमान में 15,343 मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,25,175 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने पिछले 24 घंटे में 37,028 नमूनों की जांच की है।

IMG-20250402-WA0032
Back to top button
error: Content is protected !!