देश

CWG के पदकवीरों से मिले PM मोदी, बोले- आप वहां मुकाबला कर रहे थे, यहां रतजगा कर रहे थे करोड़ों भारतीय

CWG के पदकवीरों से मिले PM मोदी, बोले- आप वहां मुकाबला कर रहे थे, यहां रतजगा कर रहे थे करोड़ों भारतीय

भारत की CWG में कामयाबी के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पदकवीरों से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी मौजूद रहे।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा था। भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक जीते। पदक तालिका में भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही थी। भारत की इस कामयाबी के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक निवास पर पदकवीरों से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से कहा कि जब आप बर्मिंघम में अपने शौर्य का प्रदर्शन कर रहे थे, तब यहां करोड़ों भारतीय पदक की आस लगाए आपको देख रहे थे।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!