अंतर्राष्ट्रीय

हनीमून पर गए थे कपल, होटल के बाथरूम में मिली महिला की खून से लथपथ डेड बॉडी, पति फरार

हनीमून पर गए थे कपल, होटल के बाथरूम में मिली महिला की खून से लथपथ डेड बॉडी, पति फरार


हनीमून पर गई महिला फार्मासिस्ट की हत्या हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या पीट-पीटकर की गई है। महिला की लाश होटल के बाथरूम में मृत पाया गया है। महिला की हत्या के पीछे पति का हाथ बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद पति होटल से बोट में भागकर करीब 2 किलोमीटर दूर एक आइलैंड पर जाकर छिप गया था। महिला अमेरिका के मेम्फिस की रहनेवाली ती जिसकी उम्र 39 साल बताई जा रही है। महिला क्रिस्टे जिओन चेन की लाश 9 जलाई को फिजी के यसावा ग्रुप ऑफ आइलैंड्स पर मौजूद टर्टल आइलैंड रिजॉर्ट में मिली। इस रिजॉर्ट का किराया एक रात का 3 लाख है। डेली मेल के अनुसार महिला का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें पता चला है कि महिला के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए है। ज्यादा अटैक महिला के सिर पर किए गए थे।

इसे भी पढ़ें: गुजरात में एक व्यक्ति ने दो बेटियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या
39 साल की जिओन चेन की शादी फरवरी को ब्रैडली रॉबर्ट डॉसन से हुई थी। दोनों हनीमून मनाने के लिए फिजी में रूके थे और केवल दो दिनों के अंदर ही चेन की हत्या कर दी गई। अब इस मामले में पति ब्रैडली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।ब्रैडली के वकील इकबाल खान ने कहा कि उनके क्लाइंट ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है।

इसे भी पढ़ें: पत्नी को जिद थी मुंबई जाने की, पति ने कर दिया इनकार, गुस्से में अपने ही बच्चे की मां ने कर दी हत्या
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, 9 जुलाई की सुबह ब्रैडली और चेन दोनों में से कोई भी ब्रेकफास्ट के लिए नहीं उठे थे। बाद में होटल के कर्माचारी साफ-सफाई के लिए कमरे के पास गए तो उसपर डो नॉट डिस्टर्ब का सान बोर्ड लगा हुआ था। लेकिन जब दोनों कपल लंच तक बाहर नहीं आए तो होटल के कर्मचारी ने एकस्ट्रा चाभी से कमरे को खोला। उसने बाथरूम में चेन को खून से लथपथ देखा। होटल मैनेजमेंट ने घटना के बारे में फिजी पुलिस फोर्स को बताया. सूत्रों के मुताबिक, चेन की बॉडी को रिकवर करने के बाद पुलिस ने ब्रैडली की खोज में एक टीम लगा दी। जांच करने और खोजबीन करने के बाद चेन का पति ब्रैडली घटना स्थल से 2 किलोमीटर दूर मटाकावालेवु आइलैंड में मिला। जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!