इंटरनेट पर छाई भारती सिंह के गोला की तस्वीरें, Harry Potter लुक में दिखे बेहद क्यूट
इंटरनेट पर छाई भारती सिंह के गोला की तस्वीरें, Harry Potter लुक में दिखे बेहद क्यूट

कुछ दिनों पहले कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने बेटे की तस्वीर फैंस के सामने पेश की थी। कपल ने अपने प्यारे से बेटे का नाम लक्ष्य रखा है। कपल प्यार से अपने बच्चे को गोला कहकर बुलाते है। गोला की तस्वीरें जैसे ही सामने आई वैसे ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगी थी। एक बार फिर नन्हें लक्ष्य की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। भारती ने अपने इंस्टाग्राम पर गोला की तस्वीरें शेयर की है।इन तस्वीरों में गोला हैरी पॉटर लुक में नजर आ रहा है। भारती ने अपने लाडले को येलो और मैरून कलर की ड्रेस के साथ ब्राउन टोपी पहना रखी है।
इसे भी पढ़ें: करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट टली, आलिया भट्ट है कारण
इसके अलावा हैरी पॉटर की तरह ही गोला को भी चश्मा पहना रखा है। हाथ में जादू की छड़ी लिए हुए गोला काफी क्युट दिख रहा है। फैंस इन तस्वीरों को देखकर काफी अच्छे और प्यारे कमेंट कर रहे है। इन तस्वीरों पर कैप्शन देते हुए भारती ने लिखा, लक्ष्य सिंह लिंबाचिया पॉटर। जानाकारी के लिए बता दें कि हैरी पॉटर ब्रिटिश लेखक जे के राउलिंग द्वारा लिखित सात काल्पनिक उपन्यासों की एक सीरीज है। इसमें एक युवा जादूगर, हैरी पॉटर की कहानी है जो हॉगवर्ट्स स्कूल ऑफ विचक्राफ्ट एंड विजार्ड्री में जादू सीखता है।