Bollywood

दुनिया के सामने आया ‘गोला’, भारती और हर्ष ने फाइनली दिखाई अपने बच्चे की पहली झलक

दुनिया के सामने आया 'गोला', भारती और हर्ष ने फाइनली दिखाई अपने बच्चे की पहली झलक


कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने आखिरकार अपने बेटे के चेहरे से पर्दा हटा दिया है। भारती का बेटा इतना क्यूट है कि आप उससे अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। लोग बहुत दिनों से भारती से गुजारिश कर रहे थे कि वो जल्दी से जल्दी अपने बेटे का चेहरा दिखाए। इस साल अप्रैल महीने में ही भारती ने अपने बेटे को जन्म दिया था। अब भारती ने अपने बेटे की झलक दिखाई है वो इतना प्यारा है कि जिसे देख कर आप भी फिदा हो जाएंगे। गोलू-मोलू से दिखने वाले अपने बेटे का नाम लक्ष्य है वैसे प्यार से उसे भारती गोला भी कहती हैं। भारती ने अपने गोले का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।

इसे भी पढ़ें: जॉन अब्राहम की पहली मलयालम फिल्म माइक 19 अगस्त को होगी रिलीज़, शेयर किया इंस्टाग्राम पोस्ट
11 जुलाई को भारती और हर्ष ने अपने यूट्यूब चैनल एलओएल (लाइफ ऑफ लिंबाचिया) पर एक प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया। वीडियो की शुरुआत भारती ने यह बताते हुए की कि वे अपने बेटे लक्ष्य को दुनिया के सामने लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जिसके बाद भारती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक प्यासी सी तस्वीर शेयर की है। जिसमें हर्ष और भारती अपने बेटे गोला को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। इस फोटे के कैप्शन में भारती ने लिखा है- मिले हमारे बेटे लक्ष्य से, गणपति बप्पा मोरिया। कॉमेडियन के बेटे की तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर ये काफी ज्यादा वायरल हो गया है। फैंस भारती के बेटे की क्यूटनेस पर फिदा होते दिख रहे हैं। कमेंट करने के साथ ही फैंस बच्चे को ढेर सारा प्यार और स्नेह भी दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: काली पोस्टर विवाद: ‘रामायण सीरियल के राम’ अरुण गोविल बोले- यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर सीधा प्रहार
बता दें कि साल 2017 में भारती और हर्ष शादी के बंधन में बंधे थे। करीब सात साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी की। शादी के चार साल के बाद दोनों के जीवन में एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दी। बच्चे का जन्म 3 अप्रैल 2022 को हुआ था और 3 महीने पूरे होने पर दुनिया के सामने पेश किया गया।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!