कम नहीं हो रहीं उद्धव की मुश्किलें, लगातार शिंदे कैंप में शामिल हो रहे नेता, नवी मुंबई के 32 पार्षदों ने भी दिया समर्थन
कम नहीं हो रहीं उद्धव की मुश्किलें, लगातार शिंदे कैंप में शामिल हो रहे नेता, नवी मुंबई के 32 पार्षदों ने भी दिया समर्थन

मुंबई। महाराष्ट्र में राजनीति के नए अध्याय की शुरुआत के साथ ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। दरअसल, उद्धव ठाकरे अपने कैंप में लोगों को एकजुट करने में नाकामयाब हो रहे हैं। ठाणे नगर निगम के पार्षदों के बाद नवी मुंबई के 32 शिवसेना पार्षदों ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ दिया और बीती रात को ठाणे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और उन्हें अपना समर्थन दिया। इसी के साथ ही 32 शिवसेना पार्षद एकनाथ शिंदे कैंप में शामिल हो गए।
इसे भी पढ़ें: क्या उद्धव ठाकरे छोड़ देंगे शिवसेना की कमान? जानें सांसद अरविंद सावंत ने क्या दिया जवाब
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नवी मुंबई के 32 शिवसेना पार्षदों ने ठाणे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और उन्हें अपना समर्थन दिया। पार्षद कहते हैं कि हम उनके साथ रहेंगे। उन्होंने कभी किसी के फोन कॉल को अस्वीकार नहीं किया। यहां तक कि अगर एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता उन्हें फोन करता है, तो वह कॉल रिसीव करते हैं। हमें अच्छा लगता है।
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में भाजपा की सत्ता वापसी 2024 के लिहाज से बेहद अहम, अब अपने समीकरणों को साध सकेगी भगवा पार्टी
66 पार्षदों ने दिया था झटका
इससे पहले उद्धव ठाकरे को ठाणे नगर निगम के 67 में से 66 पार्षदों ने उद्धव ठाकरे को झटका दिया था और एकनाथ शिंदे कैंप में शामिल हो गए थे। तमाम पार्षदों ने पहले मुख्यमंत्री से उनके आवास में मुलाकात की थी और फिर उन्हें अपना समर्थन दे दिया था। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के बाद ठाणे नगर निगम सबसे अहम माना जाता है।