राष्ट्रीय

गृह मंत्रालय का फैसला, CAPFs और असम राइफल्स में अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण, आयु सीमा में भी छूट

गृह मंत्रालय का फैसला, CAPFs और असम राइफल्स में अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण, आयु सीमा में भी छूट


केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर विरोध लगातार जारी है। इस योजना के खिलाफ युवा सड़कों पर हैं। इन सबके बीच अग्निपथ योजना के अग्नि वीरों के लिए गृह मंत्रालय ने बड़ा ऐलान किया है। इसको लेकर गृह मंत्रालय की ओर से एक ट्वीट भी किया गया है। मंत्रालय ने अपने ट्वीट में लिखा कि गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स में होने वाली भर्तियों में अग्निपथ योजना के अंतर्गत 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों के लिए 10% रिक्तियों को आरक्षित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसमें आगे लिखा गया है कि साथ ही गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को निर्धारित अधिकतम प्रवेश आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का निर्णय किया है। और अग्निपथ योजना के पहले बैच के लिए यह छूट 5 वर्ष होगी।

आपको बता दें कि देश में अग्नीपथ योजना को लेकर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 3 दिनों से अलग-अलग राज्यों में इस योजना के खिलाफ है विरोध प्रदर्शन हुए हैं। बिहार में इसका सबसे ज्यादा असर है। कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। इसके अलावा बिहार में यह विरोध प्रदर्शन हिंसात्मक भी हो गया है। ट्रेनों में आज तक लगा दी गई हैं। इसके अलावा तोड़फोड़ की भी कोशिश की गई है। बिहार के 12 जिलों में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए घोषित ‘‘अग्निपथ’’ योजना के खिलाफ ट्रेनों में आगजनी, सार्वजनिक और पुलिस के वाहनों को आग लगाने की घटनाओं के बीच सरकार ने वर्ष 2022 के लिए इस प्रक्रिया के तहत भर्ती की उम्र पूर्व में घोषित 21 साल से बढ़ाकर 23 साल कर दी।

क्या है सेना का अग्निपथ?

तीनों सेनाओं में जवानों की कम समय के लिए भर्ती होगी। सैन्य बलों में जवानों की 4 साल के लिए भर्ती होगी। 17 साल 6 महीने से 21 साल तक के लोग भर्ती होंगे। छह महीने की ट्रेनिंग के बाद सैन्य बलों में शामिल होंगे। जवान साढ़े तीन साल फोर्स में एक्टिव ड्यूटी करेंगे। बाद में 75 फीसदी जवानों को रिटायर कर दिया जाएगा। 25 फीसदी जवानों की एक महीने बाद फिर से भर्ती होगी। भर्ती सेना के तय नियमानुसार ही होगी। मेरिट और चार साल के सेवाकाल के दौरान किए गए प्रदर्शन के आधार पर केंद्रीयीकृत और पारदर्शी मूल्य़ांकन होगा। 100 % उम्मीदवार वालंटियर के तौर पर रेगुलर काडर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!