मुजफ्फरनगर में जनगणना-2027 के प्रशिक्षण का तीसरा बैच शुरू, एडीएम गंभीर सिंह ने व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर – जनगणना-2027 को त्रुटिरहित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षकों और प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार से शुरू हो गया। 12, 13 और 14 नवंबर तक चलने वाले तृतीय बैच के प्रशिक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह ने प्रशिक्षण स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का

