ब्रेकिंग न्यूज़

ई श्रम कार्ड: अब युवा भी ले सकेंगे इस योजना का लाभ, हर महीना मिलेंगे 1000 रूपए

ई श्रम कार्ड: अब युवा भी ले सकेंगे इस योजना का लाभ, हर महीना मिलेंगे 1000 रूपए

E Shram Card: कोरोना महामारी के कारण हुए आर्थिक संकट के नुकसान की भरपाई करने के लिए केंद्र सरकार पीछड़े वर्ग को ध्यान में रखते हुए उनके लिए अनेक योजनाएं लेकर आई है। जिससे उनको लाभ मिल सके। इन्हीं योजनाओं में से एक ई-श्रम कार्ड है। इन दिनों देश भर में बड़े पैमाने पर श्रमिक अपना ई श्रम कार्ड बनवा रहे हैं।

ई-श्रम की मदद से जरूरतमंद को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। ई-श्रम कर्ड से श्रामिक अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बना सकता है। वही इस कार्ड का फायदा पढ़ाई करते बच्चों से लेकर सभी उम्र के लोग उठा सकते है। बस इस कार्ड का लाभ उठाने के लिए उम्र कम से कम 16 साल और ज्यादा से ज्यादा 59 साल होनी चाहिए।

कैसे करें आवेदन
ई-श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया काफी आसान सी है।
इसके लिए सबसे पहले आपको ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in पर जाना होगा।
होम पेज पर रजिस्टर ऑन ई-श्रम विकल्प पर क्लिक करें।
नया पेज खुलने पर मांगी गई जानकारियां दर्ज करें।
इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइन नंबर पर ओटीपी आएगा।
इससे पंजीकरण पेज खुल जाएगा।
आवेदन फॉर्म को पूरा भरें।
मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
अंत में फॉर्म को सब्मिट कर दें।
जिसके बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने पर आपको 10 अंकों का ई-श्रम कार्ड मिल जाएगा।

ई-श्रम कार्ड सें जोड़ी जानकारी पाने के लिए सरकार की तरफ से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 14434 टोल फ्री नंबर पर भी संपर्क कर सकते है।

बता दें कि इसको बनवाने से मजदूरों को 2 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा मिलेगा। वही इस कार्ड का लाभ सिर्फ उन लोगों को मिलेगा। जिन्होंने अब तक श्रम विभाग की किसी भी योजना का लाभ प्राप्त नहीं किया है और आयकर के दायरे में नहीं आता है। कार्डधारकों को 1000 रूपए की क़िस्त इसी हफ्ते मिल सकती है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!