ब्रेकिंग न्यूज़

40 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम, बचाने की जंग जारी

40 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम, बचाने की जंग जारी


भोपाल। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। उमरिया जिले के बड़छड़ गांव में खुले बोरवेल गड्ढे में 4 वर्षीय बच्चा गौरव दुबे गिर गया है। 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरने के बाद गौरव को बचाने की जंग जारी है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन और कलेक्टर मौके पर रवाना हो गए हैं। बच्चे को सकुशल बाहर निकालने की जद्दोजहद जारी है।

दरअसल पूरा मामला उमरिया जिले के ग्राम बड़छड़ का है। जहां 4 साल का गौरव दुबे पिता संतोष दुबे खेत में खुले पड़े 40 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। बताया जा रहा है कि यह घटना आज सुबह 11 बजे की है। बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना के बाद पूरा गांव इकठ्ठा हो गया है। सभी बच्चे से सुरक्षित बाहर निकालने की दुआ मांग रहे हैं।

वहीं कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि जबलपुर एसडीआरएफ की टीम को कलेक्टर ने सूचित किया है। एसडीआरएफ की टीम जल्द ही घटना स्थल पर पहुंच जाएगी। बच्चे को बाहर निकालने की हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मौके पर चिकित्सक और एंबुलेंस भी बुलाई जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन का कार्य जारी है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!