सहारनपुर। देवबंद थाना क्षेत्र के मजनूवाला रोड स्थित आजाद भारत फर्नीचर हाउस में रविवार सुबह करीब 7:30 बजे भीषण आग लग गई। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
आग इतनी तेजी से फैली कि भूतल पर रखा पूरा फर्नीचर जलकर राख हो गया और लपटें पहली मंजिल तक पहुंच गईं। आग से करीब 50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
ऊपरी मंजिल पर रह रहे परिवार को पड़ोसी के मकान से सीढ़ी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल की कई गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









