[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ जांच, शराब दुकानों पर स्टॉक से लेकर QR कोड तक की पड़ताल

Share This Article

मुजफ्फरनगर में आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों और ढाबों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान POS मशीन से 100% बिक्री, स्टॉक रजिस्टर से भौतिक सत्यापन और शराब की निर्धारित मूल्य पर बिक्री की जांच की गई।

अधिकारियों ने गोपनीय टेस्ट परचेज कर ओवररेटिंग की जांच की। दुकानों पर लगे CCTV कैमरों को लगातार चालू रखने के निर्देश दिए गए। स्टॉक में रखी बोतलों के QR कोड को विभागीय ऐप के जरिए भी जांचा गया।

सभी देशी शराब की दुकानों पर 42.8% की 100 ML मदिरा को डिस्प्ले में प्रदर्शित करने और ग्राहकों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा जनपद के ढाबों की भी जांच कर संचालकों को किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थ का सेवन न कराने की सख्त हिदायत दी गई।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This