मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी के बड़े मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर अपराधियों ने व्हाट्सऐप के जरिए पहचान का दुरुपयोग कर एक कारोबारी के अकाउंटेंट से संपर्क किया और एसबीआई खाते से ₹2 करोड़ ट्रांसफर करा लिए थे।
शिकायत मिलते ही साइबर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ₹1.23 करोड़ की रकम अलग-अलग बैंक खातों में होल्ड कराई। इनमें से ₹1.04 करोड़ की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
पुलिस शेष रकम की रिकवरी के साथ साइबर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है।
📞 साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।
हिंदुस्तान लाइव टुड
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीपचाहें









