[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता कौशिक ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभार

Share This Article

मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश की बहनों के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने के निर्णय पर भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता कौशिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

डॉ. श्वेता कौशिक ने कहा कि वह जनपद मुज़फ्फरनगर की समस्त मातृशक्ति एवं बहनों की ओर से मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद करती हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पावन त्योहार पर बहनों को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने की यह पहल महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सुविधा के प्रति प्रदेश सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि बहनों को अपने परिवार तक सुरक्षित और सहज पहुंचाने का यह निर्णय निश्चित रूप से सराहनीय एवं अभिनंदनीय है।

बहनों के सम्मान और सुविधा के लिए योगी सरकार की यह पहल स्वागत योग्य एवं अभिनंदनीय है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This