मुजफ्फरनगर, 25 अगस्त 2026। एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर पुराने वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जा रही है। परिवहन विभाग ने मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को निर्देश दिए हैं कि 10 वर्ष से अधिक पुराने डीजल और 15 वर्ष से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों को अधिकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र (RVSF) के माध्यम से स्क्रैप कराया जाए।
परिवहन विभाग के अनुसार, ऐसे वाहन स्वामी वाहन स्क्रैप कराने के बाद Certificate of Deposit (COD) प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रमाणपत्र के आधार पर नया वाहन खरीदने पर निर्धारित लाभ भी मिल सकते हैं।
मुजफ्फरनगर में वर्तमान में तीन पंजीकृत RVSF संचालित हैं—
1. रूद्रा ट्रेडिंग कम्पनी, ग्राम बेगराजपुर
2. एए-1 स्क्रैप सेंटर, जटमुझेडा खास, भोपा रोड
3. एमटीक्यू ट्रेडर्स, वहलना, मेरठ रोड
विभाग ने स्पष्ट किया है कि आयु सीमा पूरी कर चुके वाहन यदि सड़क पर चलते पाए गए तो उन्हें जब्त किया जाएगा और वाहन स्वामी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि कार्रवाई और असुविधा से बचने के लिए अपने पुराने वाहनों को अधिकृत RVSF पर स्क्रैप कराएं और COD के माध्यम से मिलने वाले लाभ का उपयोग करें।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप







