[aioseo_breadcrumbs]

छपार में मिलावटी मावा बनाने का खुलासा, 10 कुंतल मावा नष्ट

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 25 अगस्त। आगामी रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने रात 1:30 बजे छपार स्थित टिंकू मावा भट्टी पर बड़ी कार्रवाई की।

जांच में मावा तैयार करने में विभिन्न अपमिश्रकों के इस्तेमाल की पुष्टि हुई। टीम ने मौके से मावा समेत कुल 10 विधिक नमूने जांच के लिए लिए।

प्रथम दृष्टया मावा मानव उपभोग के योग्य नहीं पाए जाने और अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार किए जाने पर करीब 1,000 किग्रा (10 कुंतल) मावा, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये है, मौके पर नष्ट कराया गया।

इसके अलावा 867 किग्रा सामग्री, जिसकी अनुमानित कीमत 2.47 लाख रुपये है, जब्त की गई। जांच में यह भी सामने आया कि बिना लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन खाद्य कारोबार संचालित किया जा रहा था।

खाद्य कारोबारकर्ता के खिलाफ संबंधित थाने में FIR दर्ज कराई गई है तथा प्रतिष्ठान का संचालन पूरी तरह बंद करा दिया गया।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This