[aioseo_breadcrumbs]

टैक्स ऑडिट में बदलावों पर सीए मुजफ्फरनगर शाखा ने किया सेमीनार

Share This Article

मुजफ्फरनगर। आईसीएआई की मुजफ्फरनगर शाखा द्वारा 23 अगस्त 2026 को विष्णु विहार, जानसठ रोड स्थित शाखा कार्यालय में टैक्स ऑडिट से जुड़े महत्वपूर्ण बदलावों पर सेमीनार का आयोजन किया गया।

सेमीनार में Companies (Auditor’s Report) Order 2020 में बदलाव, Financial Statements of Non-Corporate Entities and LLP तथा Tax Audit Report में हुए बदलावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

शाखा अध्यक्ष सीए सुनील कुमार ने वक्ताओं, शाखा समिति के सदस्यों और उपस्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का स्वागत किया। दिल्ली से पहुंचे मुख्य अतिथि सीए ज्ञान चंद्र मिश्रा (सेंट्रल काउंसिल मेंबर) और मुख्य वक्ता सीए प्रमोद जैन ने सदस्यों को विषयों की व्यावहारिक जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सीए संजय बंसल, सचिव सीए अतुल कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए अंकिता कौशल, कार्यकारी सदस्य सीए सुरेंद्र कुमार ढींगरा और सिकासा अध्यक्ष सीए सागर मंगल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा सीए सदस्य मौजूद रहे।

अंत में सचिव सीए अतुल कुमार अग्रवाल ने सभी वक्ताओं, मुख्य अतिथि और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेमीनार से सदस्यों को नई जानकारी के साथ अपने पेशेवर कौशल को और बेहतर करने का अवसर मिला।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This