मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने देर रात रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, गैंगस्टर एक्ट, लंबित विवेचनाओं, महिला एवं बाल अपराध, मिशन शक्ति-5.0, जनसुनवाई, गश्त और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई। टॉप-10 व हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर निगरानी बढ़ाने और अवैध शराब, जुआ-सट्टा, मादक पदार्थ व तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एंटी रोमियो स्क्वॉड और बीट पुलिस को सक्रिय रहने के निर्देश दिए। सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद एसएसपी ने पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








