मुजफ्फरनगर, 25 अगस्त 2026। आगामी रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में आरडी पब्लिक स्कूल, रुड़की रोड की छात्राओं ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा को तिलक लगाकर राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

SSP ने छात्राओं का आभार जताते हुए उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया और चॉकलेट भेंट की। उन्होंने बालिका सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। साथ ही छात्राओं को कठिन परिश्रम कर अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
SSP ने कहा कि मुजफ्फरनगर पुलिस बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सदैव तत्पर है। इस दौरान स्कूल के शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








