[aioseo_breadcrumbs]

व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी में साइबर अपराध से बचाव को लेकर पुलिस की अपील

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 24 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा संबंधी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस ने व्यापारियों से प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता के CCTV कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने की अपील की। नगदी के परिवहन से पहले स्थानीय पुलिस को सूचना देने और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए भी जागरूक किया गया।

साइबर अपराध से बचाव के लिए फर्जी APK, KYC अपडेट, फर्जी निवेश योजना, बैंक अधिकारी बनकर ठगी, संदिग्ध लिंक और डिजिटल अरेस्ट जैसी ठगी से सावधान रहने की सलाह दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि OTP, PIN, CVV और UPI PIN किसी से साझा न करें।

साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने और cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज कराने की जानकारी दी गई। पुलिस ने कहा कि समय पर सूचना मिलने से ठगी की रकम को होल्ड या फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा सकती है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This