[aioseo_breadcrumbs]

आंगनवाड़ी केंद्रों के कायाकल्प को लेकर CDO ने दिए सख्त निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 24 अगस्त 2026। मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में आंगनवाड़ी केंद्रों के कायाकल्प समेत विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। CDO ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को आपसी समन्वय से जनपद के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को कायाकल्प के 18 बिंदुओं से संतृप्त कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों पर आवश्यक कार्यों की सूची तैयार कर तत्काल पूरा कराने तथा प्री-स्कूल किट और LED उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। CDO ने स्पष्ट कहा कि अगली बैठक तक कोई भी आंगनवाड़ी केंद्र कायाकल्प के 18 बिंदुओं से संतृप्तीकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक DRDA, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी और मुख्य सेविकाएं मौजूद रहीं।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This