[aioseo_breadcrumbs]

27 अगस्त को चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में होगा युवा कनेक्ट कार्यक्रम

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 24 अगस्त 2026। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में 27 अगस्त को “युवा कनेक्ट कार्यक्रम” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स, माई भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, खेल, कौशल विकास, रोजगार और सामाजिक सरोकारों जैसे विषयों से जोड़ना तथा उनमें जागरूकता, सहभागिता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। युवाओं को अपनी प्रतिभा और विचार साझा करने का अवसर भी मिलेगा।

जिला युवा अधिकारी अवेक्षा कपूर और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के.पी. सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं जनपद के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर “युवा कनेक्ट” अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This