[aioseo_breadcrumbs]

UPSSSC परीक्षा में साल्वर गैंग पर बड़ा शिकंजा, ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़े गए अभ्यर्थी के दो साथी भी दबोचे

Share This Article

लखनऊ: UPSSSC मुख्य परीक्षा में नकल कराने वाले साल्वर गिरोह के खिलाफ लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। STF और महानगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़े गए अभ्यर्थी बृजेश कुमार यादव को आज 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मामले की विवेचना ACP महानगर अंकित कुमार के निर्देशन में की जा रही है। पुलिस ने बृजेश से पूछताछ के आधार पर उसके दो अन्य साथियों को लखनऊ और प्रयागराज से दबोचे जाने की सूचना दी है।

पूछताछ में साल्वर गैंग के नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों से पूछताछ के साथ-साथ गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हैं।

पुलिस को आशंका है कि जांच आगे बढ़ने पर साल्वर गैंग से जुड़े कई और नाम सामने आ सकते हैं। परीक्षा में नकल के इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This