[aioseo_breadcrumbs]

मुठभेड़ में चार शातिर गिरफ्तार, 4 तमंचे और दो लग्जरी कारें बरामद

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 24 अगस्त 2026। थाना सिविल लाइन पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने घिरने पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 4 तमंचे, 4 खोखे, 6 जिंदा कारतूस 315 बोर तथा इयॉन कार DL5CE4173 और स्विफ्ट कार UP12CH8586 बरामद की हैं।

पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइन पुलिस मदन स्वीट्स के सामने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो गाड़ियों में सवार कुछ लोग अवैध असलहों के साथ किसी बड़ी वारदात की फिराक में हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो चालक तेज रफ्तार से पचेंडा फ्लाईओवर के नीचे होते हुए माल रोड की ओर भागने लगे।

रास्ता बंद मिलने पर चारों आरोपी वाहनों से उतरकर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. आयुष पुत्र रणवीर सिंह, निवासी मोहम्मदपुर मार्डन, थाना भौराकलां
2. वासू उर्फ वासूदेव शुक्ला पुत्र गोपाल शुक्ला, निवासी रोहाना बहेड़ी, थाना कोतवाली नगर
3. वतन बालियान पुत्र सतेन्द्र सिंह, निवासी मोहम्मदपुर मार्डन, थाना भौराकलां
4. सुमित बालियान पुत्र सतेन्द्र कुमार, निवासी सोडियान खेड़ी, थाना भौराकलां

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त आयुष और वतन बालियान के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों का विस्तृत आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

मामले में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 223/2026, धारा 109(1) बीएनएस एवं धारा 3/25/28 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This