[aioseo_breadcrumbs]

शारदेन स्कूल की छात्राओं ने डीएम और एसएसपी को बांधी राखी, अधिकारियों ने दिया सुरक्षा का भरोसा

Share This Article

मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शारदेन स्कूल की छात्राओं ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के कार्यालय पहुंचकर उन्हें रक्षा-सूत्र बांधा। छात्राओं ने शिक्षिकाओं के साथ जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक से भेंट कर तिलक लगाया, राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

अधिकारियों ने छात्राओं का आत्मीयता से स्वागत करते हुए उनकी पढ़ाई और भविष्य के लक्ष्यों पर चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहयोग का भरोसा दिलाया तथा बेटियों को सशक्त, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने छात्राओं को स्नेह स्वरूप उपहार भी भेंट किए। स्कूल प्रबंधन और शिक्षिकाओं ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। पूरा वातावरण सौहार्दपूर्ण और उत्सवमय रहा।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This