मुजफ्फरनगर – नगर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला टिल्ला इलाके में हिंदू नाबालिग युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों को लेकर मामला गरमा गया है। आरोप है कि युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ में नाजिम घायल हुआ था, जबकि आदिल को गिरफ्तार किया गया था।
बताया जा रहा है कि मामले के तार एक नर्सिंग होम से जुड़े होने के बाद इंटर कॉलेज में दुष्कर्म की घटना से जुड़े हैं।
घटना को लेकर रविवार को रामलीला टिल्ले पर सैकड़ों लोगों ने बैठक की। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी पहुंचे। स्वामी यशवीर महाराज और हिंदू संगठन के नेता नरेंद्र पंवार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
बैठक में पीड़ित परिवार के साथ स्थानीय महिलाएं और पुरुष भी शामिल हुए। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है और पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








