[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में फर्जी दस्तावेजों से 104 बीघा जमीन बेचने की साजिश का खुलासा, 3 गिरफ्तार

Share This Article

मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम पुलिस ने हरियाणा निवासी किसान के नाम और पते का इस्तेमाल कर फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाकर PNB में बैंक खाता खुलवाने तथा उसकी 104 बीघा कृषि भूमि को धोखाधड़ी से बेचने का प्रयास करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बैंक खाते में असली किसान की जगह आसिफ उर्फ बादशाह की फोटो लगाई और उसे सुरेंद्र कुमार बनकर बैंक में पेश किया। गिरोह की योजना जमीन बेचकर रकम फर्जी तरीके से खुलवाए गए बैंक खाते में लेने की थी।

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंकुर, रोबिन और आसिफ उर्फ बादशाह को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार आरोपी—

1. अंकुर, निवासी जडवड़, थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर

2. रोबिन, निवासी हंसावाला, थाना रामराज, मुजफ्फरनगर

3. आसिफ उर्फ बादशाह, निवासी शाऊद खेड़ी, थाना हल्दौर, बिजनौर

मामले में थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर पर मु0अ0सं0 31/2026, धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This