[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: ग्राम सभा की भूमि पर बने मदरसे के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू

Share This Article

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम फुलत में ग्राम सभा की भूमि पर बने दारूल उलूम रहीमिया मदरसे के अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई राजस्व विभाग के आदेश के अनुपालन में की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मदरसे के निर्माण को लेकर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के कार्यालय में वाद विचाराधीन था, जिसे 17 अगस्त 2026 को खारिज कर दिया गया। तहसीलदार न्यायिक खतौली के आदेश को बरकरार रखते हुए उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67(5) के तहत संबंधित भूमि को सार्वजनिक भूमि घोषित किया गया।

इसी आदेश के अनुपालन में 22 अगस्त 2026 से मदरसे के अवैध कब्जे के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस का कहना है कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी होने तक अभियान जारी रहेगा।

मामले में रतनपुरी थाने पर धारा 352/351(2) बीएनएस और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संप्रवर्तन अधिनियम 2021 की धारा 3/5(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने मामले में आरोपी जुनैद अंसारी को 15 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया था, जो वर्तमान में जिला कारागार मुजफ्फरनगर में निरुद्ध है।

कार्रवाई के दौरान मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This