मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पुलिस ने “ऑपरेशन तलाश” अभियान के तहत करीब चार महीने से लापता विक्रम निवासी सम्भलहेड़ा को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विक्रम 7 अप्रैल 2026 को जानसठ स्थित रेड चिली होटल से परिजनों को बिना बताए चला गया था। 10 अप्रैल को उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस ने लगातार तलाश करते हुए 23 अगस्त को उसे सकुशल बरामद कर लिया।
परिजनों ने विक्रम के सकुशल मिलने पर मुजफ्फरनगर पुलिस का आभार जताया।
बरामद करने वाली टीम:
उ0नि0 पंकज शर्मा, उ0नि0 पुष्पेन्द्र चौहान एवं का0 रामप्रकाश कुन्तल।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









