मुजफ्फरनगर, 23 अगस्त 2026। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के तहत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
पीएचसी बहादरपुर, मोरना, ककरौली, सिखेड़ा और जटमुझेडा में ओपीडी, चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति, दवा वितरण, मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
अधिकारियों ने मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य मेले का अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









