मुजफ्फरनगर। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं घोसी लोकसभा सांसद राजीव राय आज बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित त्यागी ब्राह्मण बौद्धिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

सम्मेलन के बाद सांसद राजीव राय वरिष्ठ पत्रकार नीरज त्यागी के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान अनुज त्यागी एवं अभिषेक त्यागी सहित परिवारजनों और त्यागी समाज के गणमान्य लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
राजीव राय ने कहा कि “घोसी से दूर आज अपनों के बीच पहुंचकर बेहद आत्मीयता और अपनापन महसूस हो रहा है।” उन्होंने परिवारजनों एवं समाज के लोगों से विभिन्न विषयों पर संवाद भी किया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









