[aioseo_breadcrumbs]

मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक

Share This Article

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति-5.0 के द्वितीय चरण के तहत जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।

एंटी रोमियो टीमों ने स्कूल-कॉलेज, गांव-कस्बों, बाजारों, सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। पंफलेट के माध्यम से डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 सहित अन्य सेवाओं के बारे में बताया गया।

इसके साथ ही जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने पर मिशन शक्ति केंद्र तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना और महिला शक्ति केंद्र योजना जैसी महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने और उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This