[aioseo_breadcrumbs]

नई मंडी थाने के विवेचकों का एसपी सिटी ने लिया अर्दली रूम

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 22 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने थाना नई मंडी पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम लिया। इस दौरान थाने पर लंबित विवेचनाओं, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की स्थिति की समीक्षा की गई।

एसपी सिटी ने विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने विवेचनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This