[aioseo_breadcrumbs]

हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन महिलाओं ने पारंपरिक तीज पर्व का आनंद लिया।

Share This Article

मुजफ्फरनगर। हरियाली तीज के अवसर पर श्री राज दुर्गा योगासन केंद्र में बुधवार, 12 अगस्त 2026 को तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कीर्ति आहलावत द्वारा किया गया, जबकि पूनम शर्मा ने एंकरिंग की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भावना चौधरी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्वेता कौशिक उपस्थित रहीं। इस दौरान तीज क्वीन प्रतियोगिता, मनोरंजक खेल, झूला एवं जलपान कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे।

तीज उत्सव में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक तीज पर्व का आनंद लिया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में इंदिरा और नीलम को तीज क्वीन चुना गया।

आयोजन को सफल बनाने में संतोष, ममता, माधवी, माही, नीलम, कमला, उर्मिला, चेतना, इंदिरा, नूपुर, अनीता, सावित्री, कविता एवं डिंपल का विशेष सहयोग रहा।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This