[aioseo_breadcrumbs]

SSP मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में पुलिस की अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, मुठभेड़ में शातिर चोर घायल

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 13 अगस्त। कोतवाली नगर पुलिस की ग्राम सादपुर रजवाहे के पास चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार आरोपी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर कच्चे रास्ते पर बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस से घिरता देख आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहरुख उर्फ बावला पुत्र तरीकत, निवासी ग्राम मैनापुट्ठी, थाना सरूरपुर, मेरठ, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना मोटरसाइकिल और 30 किलोग्राम एल्युमिनियम तार मय कोइल बरामद किया है।

पुलिस का दावा है कि बरामद एल्युमिनियम तार कोतवाली नगर में दर्ज चोरी के दो मामलों से संबंधित है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो चोरी के मामलों का सफल अनावरण करने की बात कही है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मेरठ और मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और विद्युत अधिनियम सहित 38 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी थाना सरूरपुर, मेरठ का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है।

मामले में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This