मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा।
रैली राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू होकर सुजडू चुंगी, मीनाक्षी चौक और महावीर चौक होते हुए वापस राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचेगी।
उप क्रीड़ा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि रैली में पुरुष एवं महिला प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। प्रतिभागियों को सुबह 8:30 बजे बाइक और हेलमेट के साथ राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचने की अपील की गई है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप







