मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उत्साहवर्धन किया।
बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में SSP संजय कुमार वर्मा ने मुजफ्फरनगर समेत अन्य जनपदों से कांवड़ यात्रा की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था ड्यूटी में आए समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के उत्कृष्ट पर्यवेक्षण, सतर्कता, समर्पण और अथक परिश्रम की सराहना की।
SSP ने कहा कि सभी अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने टीम भावना के साथ पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाई, जिसके परिणामस्वरूप कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सका। उन्होंने सभी अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

गोष्ठी के बाद SSP ने सभी अधिकारियों के साथ पुलिस कैफे में लंच किया। इस दौरान अनौपचारिक संवाद करते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान सामने आए अनुभवों और ड्यूटी से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
SSP ने कांवड़ यात्रा-2026 को सफल बनाने में योगदान देने वाले समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत और समर्पण की विशेष रूप से सराहना की।
हिंदुस्तान लाइव टुडे डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








