लखनऊ। मुजफ्फरनगर की चरथावल विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक ने आज लखनऊ स्थित विधानभवन में लोक लेखा समिति की बैठक में सहभागिता की। बैठक में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग तथा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।

विधायक पंकज मलिक ने बैठक के दौरान संबंधित विभागों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए जनहित एवं विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा।








