मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान करोड़ों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ियों के आवागमन को देखते हुए पावर कॉरपोरेशन की ओर से निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम और कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए
मुख्य अभियंता विनोद कुमार के निर्देशन में 7 एक्सईएन, 22 एसडीओ, 72 जेई, 150 तकनीकी कर्मचारी और 1137 लाइन स्टाफ कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष ड्यूटी पर तैनात रहे
🔹 कांवड़ मार्ग पर करीब 9,876 विद्युत पोलों को पॉलीथिन/पन्नी से कवर किया गया
🔹 शिव चौक के पास 97 विद्युत पोलों को विशेष रूप से पीवीसी पाइप से कवर कराया गया
🔹 प्रत्येक पोल की हर 30 मिनट में जांच की जा रही है, ताकि करंट उतरने की किसी भी संभावना को रोका जा सके।
🔹 करीब 180 जर्जर विद्युत पोलों को बदलने की कार्रवाई की गई
🔹 कांवड़ मार्ग पर करीब 945 ट्रांसफार्मरों के चारों ओर बैरिकेडिंग कराई गई
🔹 विद्युत तारों को निर्धारित सुरक्षित ऊंचाई तक रखने के लिए भी लगातार कार्रवाई की गई
पावर कॉरपोरेशन की इस विशेष व्यवस्था का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के साथ विद्युत दुर्घटनाओं की संभावना को पूरी तरह समाप्त करना है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप






