[aioseo_breadcrumbs]

₹10 और ₹20 के आएंगे प्लास्टिक नोट! RBI ने 200 करोड़ नोटों के फील्ड ट्रायल को दी मंजूरी

Share This Article

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मुद्रा प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में ₹10 और ₹20 के पॉलीमर यानी प्लास्टिक नोटों के फील्ड ट्रायल को मंजूरी दी है।

➡️ ₹10 के 100 करोड़ पॉलीमर नोट
➡️ ₹20 के 100 करोड़ पॉलीमर नोट
➡️ कुल 200 करोड़ यानी 2 अरब नोटों का ट्रायल

🔹 क्या खास होगा पॉलीमर नोटों में?

मजबूती: विशेष प्लास्टिक शीट से बने होने के कारण पानी का असर कम होगा और नोट आसानी से फटेंगे नहीं।

लंबी उम्र: कागजी नोटों की तुलना में पॉलीमर नोटों के दो से छह गुना तक अधिक चलने की संभावना बताई गई है।

सुरक्षा: नकली नोटों पर रोक लगाने के लिए इनमें आधुनिक और उन्नत सुरक्षा फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं।

अभी कागजी नोट बंद नहीं होंगे

यह फिलहाल सिर्फ फील्ड ट्रायल है। कागजी ₹10 और ₹20 के नोटों का चलन जारी रहेगा और पॉलीमर नोट उनके साथ ही इस्तेमाल किए जाएंगे।

पॉलीमर नोटों की खरीद और परीक्षण की प्रक्रिया अभी शुरुआती चरण में है। ट्रायल के परिणाम सफल रहने के बाद ही देशभर में इनके व्यापक इस्तेमाल को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This