[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: पति की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, प्रेमी मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार

Share This Article

बुढ़ाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पति की हत्या के मामले में वांछित आरोपी आसिम को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, हत्या की साजिश में शामिल पत्नी मीना को भी पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, प्रेम प्रसंग के चलते मीना ने अपने प्रेमी आसिम के साथ मिलकर पति नसीम उर्फ तालिब की हत्या की साजिश रची थी। 8 अगस्त को मीना ने नसीम को बुढ़ाना बुलाया, जहां आसिम ने उस पर दाब से हमला कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती नसीम की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आसिम को मंदवाड़ा-लुहसाना मार्ग से मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त दाब बरामद किया गया।

घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This