मुजफ्फरनगर। थाना छपार पुलिस ने वाहन लूट के दो मामलों का सफल अनावरण करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटी गई दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर मैसेज कर युवक को बुलाकर बाइक, मोबाइल और नकदी लूटी थी। पूछताछ में आरोपियों ने 1 अगस्त को छपार क्षेत्र और 5 अगस्त को कोतवाली नगर क्षेत्र में लूट की वारदात करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वंश, नीशूल, निखिल और सूरज के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। थाना छपार पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप






